Movie prime

Meta लाया धमाकेदार फीचर! अब Facebook–Instagram पर आपकी पोस्ट चोरी होते ही बजेगा अलर्ट

 
Meta
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Meta ने क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा और बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से अब कोई भी आपकी रील या पोस्ट चुपके से कॉपी नहीं कर पाएगा। जैसे ही कोई आपकी बनाई गई रील को बिना अनुमति कॉपी करेगा, सिस्टम तुरंत आपको अलर्ट भेज देगा।

इस नए फीचर का नाम Facebook Content Protection है, जो मोबाइल-ओनली टूल के रूप में लॉन्च किया गया है। इसका मकसद क्रिएटर्स के कंटेंट को सुरक्षित रखना और चोरी को रोकना है।

कंटेंट चोरी होते ही आएगा नोटिफिकेशन

अगर किसी यूज़र ने आपकी रील को कॉपी किया, तो सिस्टम तुरंत उसकी पहचान कर लेगा और आपको नोटिफिकेशन भेज देगा। इसके बाद आप यह तय कर सकते हैं कि क्या करना है—

  • कॉपी की गई रील की रीच रोक दें

  • उसकी परफॉर्मेंस देखें

  • उसमें अपना क्रेडिट लिंक जोड़ दें

  • या फिर चाहें तो क्लेम को छोड़ दें

Allow List फीचर भी होगा मददगार

Meta ने एक allow list विकल्प भी दिया है। यह उन क्रिएटर्स के लिए बढ़िया है, जो पार्टनरशिप या अनुमति के तहत अपने वीडियो रिपोस्ट करवाते हैं। ध्यान रहे Instagram रील्स तभी ट्रैक होंगी जब वे Facebook पर भी शेयर की गई हों।

Rights Manager की तकनीक पर चलता है सिस्टम

यह नया टूल Meta के Rights Manager की एडवांस्ड तकनीक से चलता है, जो कॉपी किए गए कंटेंट की डीटेल्ड मैचिंग रिपोर्ट देता है—

  • वीडियो कितना मिलता-जुलता है

  • कितने व्यूज़ आए

  • पोस्ट करने वाले अकाउंट के कितने फॉलोअर्स हैं

Meta का बड़ा कदम

Meta ने बताया कि यह फीचर असली और मौलिक कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। हाल ही में कंपनी ने 1 करोड़ फर्जी प्रोफाइल हटाई हैं और लाखों अकाउंट्स पर कार्रवाई की है।

यह फीचर Meta के Monetization Program में शामिल क्रिएटर्स और Rights Manager यूज़ करने वालों के लिए अपने-आप सक्रिय हो जाएगा।

फिलहाल सिर्फ मोबाइल पर उपलब्ध

नया फीचर अभी सिर्फ मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। Meta जल्द ही इसे डेस्कटॉप के Professional Dashboard में भी लाने की टेस्टिंग कर रहा है।

यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी राहत है, क्योंकि यह न सिर्फ उनकी मेहनत की सुरक्षा करेगा, बल्कि उन्हें सही क्रेडिट और पहचान भी दिलाएगा।