नई Bajaj Pulsar 125 और 150 की एंट्री, जानिए कीमत और इंजन की पूरी डिटेल
नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय Pulsar 125 और Pulsar 150 मोटरसाइकिल के अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों बाइक्स के मूल डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन इनमें कई नए फीचर्स और तकनीकी अपडेट जोड़े गए हैं। नई पल्सर को ज्यादा आधुनिक और कनेक्टेड बनाने पर फोकस किया गया है।
नए फीचर्स से लैस हुईं Pulsar 125 और 150
नई पल्सर 125 और 150 में अब 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Pulsar 150 में ऑयल-कूल्ड तकनीक, नए ग्राफिक्स, LED लाइटिंग, मोनोशॉक सस्पेंशन, अपडेटेड एग्जॉस्ट सिस्टम और डायमंड-टाइप फ्रेम जैसे अपडेट किए गए हैं।
वहीं Pulsar 125 में स्पोर्ट्स, रोड और रेन जैसे राइड मोड्स, Type-C चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक और स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और पावर
नई Pulsar 125 में 124.38 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 11.6 बीएचपी की पावर और 11.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
वहीं Pulsar 150 में 149.5 सीसी का इंजन है, जो 13.8 बीएचपी की पावर और 14.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसमें भी 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।
इतनी है कीमत
बजाज ने नई Pulsar 125 की एक्स-शोरूम कीमत 92,900 रुपये तय की है। वहीं नई Pulsar 150 को 1.15 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
