Movie prime

कैमरा नहीं, iPhone बना मल्टी-टूल! टेक्स्ट कॉपी, PDF स्कैन और AR मेजरमेंट सब एक क्लिक में

 
कैमरा नहीं, iPhone बना मल्टी-टूल! टेक्स्ट कॉपी, PDF स्कैन और AR मेजरमेंट सब एक क्लिक में
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : ऐप्पल बीते कुछ वर्षों से आईफोन के कैमरा को लगातार ज्यादा पावरफुल बनाता आ रहा है। अब आईफोन का कैमरा सिर्फ तस्वीरें खींचने या वीडियो रिकॉर्ड करने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह रोज़मर्रा के कई कामों को भी आसान बना रहा है। ऑग्मेंटेड रिएलिटी (AR) और एडवांस सॉफ्टवेयर फीचर्स की मदद से आईफोन कैमरा मेजरमेंट से लेकर डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और टेक्स्ट कॉपी करने जैसे काम भी कर सकता है।

Measure ऐप से सामान और जगह का माप

आईफोन में मौजूद Measure ऐप की मदद से यूजर्स किसी भी सामान, कमरे या जगह का माप आसानी से ले सकते हैं। यह फीचर ऑग्मेंटेड रिएलिटी पर काम करता है। Measure ऐप ओपन कर व्यूफाइंडर में किसी सतह पर टैप करके एंकर पॉइंट सेट करें और प्लस आइकन पर टैप करते हुए कैमरा घुमाएं। कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर सटीक मेजरमेंट दिखाई देने लगती है।

कैमरे से कहीं से भी उठाएं टेक्स्ट

आईफोन कैमरा अब टेक्स्ट पहचानने में भी सक्षम है। यूजर किसी किताब, साइनबोर्ड, पोस्टर या डॉक्यूमेंट के पास कैमरा ले जाएं, तो कुछ ही पलों में स्क्रीन के नीचे दाईं ओर टेक्स्ट आइकन दिखाई देता है। इस पर टैप करते ही टेक्स्ट सेलेक्ट हो जाता है, जिसे कॉपी, शेयर या सेव किया जा सकता है। इसकी मदद से हैंडराइटिंग नोट्स डिजिटल बनाए जा सकते हैं, फोन नंबर सीधे सेव किए जा सकते हैं या किताबों के पैराग्राफ बिना टाइप किए शेयर किए जा सकते हैं।

डॉक्यूमेंट को बनाएं PDF

आईफोन कैमरा स्कैनर की तरह भी काम करता है। यूजर्स किसी भी डॉक्यूमेंट को आसानी से PDF फाइल में बदल सकते हैं। इसके लिए फाइल्स ऐप में जाकर थ्री-डॉट मेनू पर टैप करें और Scan Documents विकल्प चुनें। कैमरे से डॉक्यूमेंट स्कैन करने के बाद उसे सीधे PDF फॉर्मेट में सेव किया जा सकता है।

डेली लाइफ में बढ़ी उपयोगिता

इन फीचर्स के चलते आईफोन कैमरा अब सिर्फ एक कैमरा नहीं, बल्कि एक मल्टी-टूल बन गया है, जो ऑफिस, पढ़ाई और रोज़मर्रा की जरूरतों में यूजर्स की मदद कर रहा है। ऐप्पल के ये स्मार्ट कैमरा फीचर्स आईफोन को और भी ज्यादा उपयोगी और एडवांस बनाते हैं।