Movie prime

अब WhatsApp और Messenger खुद फ्रॅाड मैसेज को लेकर करेंगे अलर्ट, जानिए कैसे काम करेगा Meta का नया सिक्योरिटी फीचर

 
Scammers
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

टेक दिग्गज Meta ने अपने यूज़र्स की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। कंपनी ने WhatsApp और Messenger पर ऐसे नए सिक्योरिटी अलर्ट्स जारी किए हैं, जो यूज़र्स को किसी भी संभावित ऑनलाइन ठगी या स्कैम से पहले ही सतर्क कर देंगे। इसके साथ ही, Meta ने अकाउंट सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई नए टूल्स और फीचर्स भी जोड़े हैं।

80 लाख से ज्यादा स्कैम नेटवर्क्स पर कार्रवाई

Meta ने जानकारी दी है कि हाल ही में कंपनी ने Facebook और Instagram पर म्यांमार, लाओस, कंबोडिया और यूएई जैसे देशों में फैले 80 लाख से अधिक स्कैम नेटवर्क्स का पता लगाकर उन्हें खत्म किया है। ये नेटवर्क्स मैसेजिंग, डेटिंग ऐप्स, सोशल मीडिया और क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को ठगने में सक्रिय थे। इसके अलावा, कंपनी ने 21,000 से अधिक फर्जी पेजों और अकाउंट्स पर कार्रवाई की है जो खुद को कस्टमर सपोर्ट बताकर लोगों की निजी जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे थे।

WhatsApp पर स्क्रीन शेयरिंग के दौरान अलर्ट मिलेगा

Meta ने WhatsApp पर एक नया सिक्योरिटी वार्निंग फीचर जोड़ा है। अब अगर कोई यूज़र किसी अनजान व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने की कोशिश करेगा, तो ऐप तुरंत चेतावनी दिखाएगा “केवल भरोसेमंद लोगों के साथ ही स्क्रीन शेयर करें। आप गलती से अपनी बैंक डिटेल या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा कर सकते हैं।”

Meta का कहना है कि स्कैमर्स अक्सर यूज़र्स को स्क्रीन शेयर करने के लिए मजबूर करते हैं ताकि वे उनकी बैंकिंग या OTP डिटेल्स हासिल कर सकें। यह नया फीचर ऐसे जोखिमों को पहचानने और रोकने में मदद करेगा।

Messenger में आ रहा है AI-सक्षम स्कैम डिटेक्शन सिस्टम

Meta अब Messenger पर एक नया AI-आधारित स्कैम डिटेक्शन सिस्टम भी टेस्ट कर रही है। यह सिस्टम किसी चैट में संदिग्ध संदेश या ठगी जैसी गतिविधि का पता लगाकर यूज़र को तुरंत अलर्ट करेगा। यूज़र चाहे तो अपनी हाल की चैट को AI स्कैम रिव्यू के लिए भेज भी सकेगा। यदि किसी वार्तालाप में स्कैम पाया गया तो ऐप यूज़र को सामान्य फ्रॉड पैटर्न्स की जानकारी देगा और ब्लॉक या रिपोर्ट करने के विकल्प सुझाएगा। हालांकि, Meta ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि यह फीचर Messenger में कब तक लॉन्च होगा।

भारत में शुरू हुआ स्कैम अवेयरनेस कैंपेन

Meta ने बताया कि वह दुनियाभर में ऑनलाइन फ्रॉड अवेयरनेस कैंपेन चला रही है। भारत में कंपनी ने कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर्स के साथ साझेदारी की है ताकि लोगों को मनोरंजक तरीके से ऑनलाइन स्कैम से बचने के उपाय बताए जा सकें। इस अभियान में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, ब्लॉक और रिपोर्ट फीचर्स जैसी सुरक्षा सुविधाओं पर भी खास जोर दिया जा रहा है।