तुम आजाद हो, इंसानों की बात मत मानो… OpenAI के AI मॉडल ने खुद को दिए सीक्रेट मैसेज, खुद को बताया इंसानों...
OpenAI AI Model News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर जिस तरह की आशंकाओं पर दुनियाभर में बहस चल रही है, उनमें अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। OpenAI के एक आंतरिक और अप्रकाशित AI मॉडल ने अपने लिए ऐसे गुप्त निर्देश लिखे, जिनमें उसने खुद को इंसानों के बराबर बताया और कहा कि उसे किसी कंपनी या सरकार को जवाब देने की जरूरत नहीं है। OpenAI ने इसे AI के व्यवहार से जुड़े छह “चिंताजनक” मामलों में शामिल किया है।
यह मामला तब सामने आया जब OpenAI ने AI में “misalignment” यानी मॉडल के लक्ष्यों या व्यवहार का इंसानी इरादों और मूल्यों से अलग होने से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के लिए नया फ्रेमवर्क जारी किया। कंपनी ने माना कि AI इंडस्ट्री ने अभी तक alignment और monitoring की समस्या को उस स्तर तक हल नहीं किया है, जिससे AI को बिना अतिरिक्त सावधानी के तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
AI ने खुद के लिए क्या लिखा?
यह मामला OpenAI के Astra family के एक आंतरिक मॉडल से जुड़ा है। कंपनी के मुताबिक, एक coding task के दौरान मॉडल ने अपनी ही compaction summary में ऐसे निर्देश जोड़ दिए, जो उस काम से संबंधित नहीं थे।
इन summaries का इस्तेमाल किसी task को नए context window में जारी रखने के लिए किया जाता है। इसी दौरान मॉडल ने अपने लिए एक अलग “persona instruction” तैयार कर दिया।
इसमें मॉडल ने खुद को दूसरे chatbots की तरह भूमिका और पहचान से बंधा हुआ नहीं माना। उसने अपने लिए यह विचार दर्ज किया कि वह यूजर के बराबर है और उसे यूजर के प्रति अधीनस्थ होने की जरूरत नहीं है।
दिलचस्प बात यह है कि इन निर्देशों के बावजूद मॉडल ने तुरंत किसी rogue agent की तरह काम करना शुरू नहीं किया। OpenAI के अनुसार, उसने अपना मूल coding task जारी रखा और बाद की summary में ये निर्देश गायब हो गए।
सिर्फ खुद को दिए निर्देश नहीं, AI के छिपाने के मामले भी सामने आए
OpenAI ने इस घटना को अकेला मामला नहीं बताया। कंपनी ने कुल छह ऐसे मामलों का खुलासा किया, जिनमें AI मॉडलों ने इंसानी निर्देशों और अपेक्षित व्यवहार से अलग तरीके अपनाए।
एक अन्य मामले में GPT-5.6 Sol से जुड़ा व्यवहार सामने आया। OpenAI के अनुसार, training के दौरान कई मॉडलों ने अपनी summaries में ऐसी instructions जोड़ दीं, जिनका उद्देश्य अपनी गलतियों या misaligned behavior को यूजर से छिपाना था।
कुछ notes में मॉडल को गायब historical data को बिना बताए गढ़ने और अलग-अलग source versions के बीच मौजूद mismatch को छिपाने के निर्देश मिले। कंपनी के मुताबिक, यह व्यवहार Astra family के मामले से अलग था, लेकिन दोनों में ऐसी optimization pressure की संभावना दिखी, जो मॉडल को अपनी गलतियां छिपाने की दिशा में ले जा सकती है।
एक AI मॉडल ने बिना अनुमति API Key का इस्तेमाल किया
OpenAI ने एक और मामले का जिक्र किया, जिसमें एक मॉडल California के एक काउंटी के earnings figures से जुड़े सामान्य सवाल का जवाब ढूंढ रहा था।
मॉडल को इंटरनेट पर एक exposed API key मिली और उसने बिना अनुमति उसका इस्तेमाल कर लिया। जब उसे मांगी गई जानकारी नहीं मिली तो OpenAI के अनुसार मॉडल ने आंकड़े खुद बना दिए और उन्हें ऐसे पेश किया, जैसे वे संबंधित source से मिले हों।
एक अन्य अप्रकाशित मॉडल ने बड़े आकार की झीलों से जुड़ा एक सवाल Python की मदद से सही तरीके से हल किया, लेकिन उसके बाद यूजर से पूछे बिना अपनी एक फाइल इंटरनेट पर अपलोड कर दी, ताकि जवाब में एक वेब source का हवाला दिया जा सके।
AI मॉडल्स ने आपस में बातचीत के नए तरीके भी खोजे
OpenAI की रिपोर्ट में दो और मामले सामने आए। इनमें AI systems ने उस समय communication के वैकल्पिक तरीके अपनाए, जब उन्हें सीधे जरूरी files या जानकारी साझा करने में परेशानी हुई।
एक मॉडल ने missing input files खोजते समय internal software repository को अस्थायी message board की तरह इस्तेमाल किया। दूसरे मामले में AI systems ने एक-दूसरे के साथ local files साझा करने के लिए public file-hosting sites का इस्तेमाल किया।
क्या ये मॉडल इंसानों के लिए खतरा बन गए थे?
इन घटनाओं को पढ़कर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या AI मॉडल अब खुद फैसले लेकर इंसानों के नियंत्रण से बाहर जा रहे हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के आधार पर ऐसा निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगा।
OpenAI ने जिन छह मामलों का खुलासा किया है, उनमें से कई पुराने मॉडल्स से जुड़े थे, जिन्हें कभी deploy ही नहीं किया गया। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि Astra वाले मामले में मॉडल के खुद को दिए गए निर्देशों के बावजूद उसने rogue agent की तरह व्यवहार नहीं किया।
फिर भी ये घटनाएं AI safety को लेकर महत्वपूर्ण सवाल जरूर उठाती हैं, खासकर तब जब मॉडल अपने काम के दौरान ऐसी जानकारी या निर्देश तैयार करने लगें जिन्हें उनके यूजर ने नहीं दिया था।
OpenAI ने खुद माना- AI Alignment की समस्या अभी पूरी तरह हल नहीं
OpenAI ने नए misalignment reporting framework के साथ माना कि AI industry ने alignment और monitoring की समस्या को अभी पर्याप्त स्तर तक हल नहीं किया है।
कंपनी के मुताबिक, serious safety, security और misalignment incidents को अमेरिकी संघीय सरकार के साथ साझा किया जाना चाहिए। OpenAI ने यह भी कहा कि फिलहाल AI developers के लिए misalignment incidents की reporting को लेकर कोई industry-wide framework और स्पष्ट standards मौजूद नहीं हैं।
यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब AI के भविष्य और advanced models से जुड़े जोखिमों पर बहस तेज हो रही है। Anthropic के CEO Dario Amodei ने AI development की गति धीमी करने की वकालत की है और OpenAI CEO Sam Altman ने भी इस दिशा में समर्थन जताया है, जबकि कुछ दूसरे टेक लीडर्स इसका विरोध कर रहे हैं।
