POCO X8 5G और X8 Power 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, दमदार बैटरी से लेकर AMOLED डिस्प्ले तक मिलेंगे ये फीचर्स
POCO X8 Series: पोको भारत में अपनी नई X8 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुका है। कंपनी ने POCO X8 5G और POCO X8 Power 5G की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। दोनों स्मार्टफोन भारत में 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट और टीजर वीडियो के जरिए फोन के डिजाइन, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी कई जानकारियां भी शेयर की हैं। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इनके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।
6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
POCO X8 Power 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दिए जाने की चर्चा है।
वहीं POCO X8 5G में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसकी स्क्रीन 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकती है। दोनों फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे ये धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों मॉडल में चार एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की संभावना है। टीजर में POCO X8 को ऑरेंज और व्हाइट कलर में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है, जबकि X8 Power 5G येलो कलर और ब्लैक कैमरा मॉड्यूल में नजर आया है।
32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है
कैमरा सेटअप की बात करें तो POCO X8 Power 5G में OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं POCO X8 5G में 50MP का रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
10,000mAh तक की बैटरी और 100W चार्जिंग
बैटरी दोनों स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक हो सकती है। POCO X8 5G में 9,000mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 3.2 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। फोन में 67W चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
दूसरी ओर, POCO X8 Power 5G में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह 3.5 दिन तक का प्लेबैक टाइम दे सकती है। इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
दोनों फोन में बायपास चार्जिंग, PPS चार्जिंग और स्मार्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। कंपनी दोनों मॉडल के लिए छह साल की बैटरी लाइफ रेटिंग का भी दावा कर रही है।
कीमत और बिक्री: दोनों स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।
