Movie prime

साइबर ठगों का नया जाल! KYC अपडेट के नाम पर ऐसे हो रही ठगी, SBI ने किया अलर्ट

 
cyber
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India (SBI) ने अपने ग्राहकों को एक नए ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर चेतावनी दी है। यह साइबर ठगी फर्जी SMS और मैसेज के जरिए लोगों को निशाना बना रही है, जिसमें उनकी बैंकिंग जानकारी चुराने की कोशिश की जा रही है।

कैसे काम करता है यह स्कैम?

ठग ग्राहकों को मैसेज भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि उनका YONO SBI ऐप जल्द बंद हो जाएगा क्योंकि उनका आधार या KYC अपडेट नहीं है।
मैसेज में एक लिंक दिया जाता है और तुरंत उस पर क्लिक कर KYC अपडेट करने का दबाव बनाया जाता है।

जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, वह एक फर्जी वेबसाइट या APK फाइल पर पहुंच जाता है।

खतरा कितना बड़ा है?

फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही आपकी लॉगिन डिटेल्स चोरी हो सकती हैं
बैंक अकाउंट की जानकारी ठगों के पास पहुंच सकती है
फोन का निजी डेटा भी हैक हो सकता है
अकाउंट से पैसे निकालने का खतरा बढ़ जाता है
SBI ने क्या दी सलाह?

SBI ने साफ कहा है कि ऐसे मैसेज पूरी तरह फर्जी हैं और इनसे दूर रहें।

 ऐप केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें
 SMS, WhatsApp या ईमेल पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें
 किसी के साथ OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स शेयर न करें

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें
फोन में इंस्टॉल ऐप्स और उनकी परमिशन नियमित जांचें
KYC अपडेट की जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच से ही लें
जल्दबाजी या डर में आकर कोई फैसला न लें