Movie prime

WhatsApp ला रहा ‘After Reading’ फीचर, अब सिर्फ 15 मिनट में गायब हो जाएगा मैसेज

 
WhatsApp
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
स्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और एडवांस प्राइवेसी फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर का नाम ‘After Reading’ बताया जा रहा है, जिसके जरिए मैसेज पढ़ते ही अपने आप डिलीट हो जाएगा।

 क्या है ‘After Reading’ फीचर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर को ऑन करने के बाद जैसे ही रिसीवर मैसेज पढ़ेगा, उसके बाद एक 15 मिनट का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। तय समय पूरा होते ही मैसेज अपने आप भेजने वाले और पाने वाले दोनों की चैट से गायब हो जाएगा।

अगर किसी कारण से मैसेज नहीं खोला जाता है, तो वह 24 घंटे तक चैट में रहेगा, उसके बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा।


WhatsApp के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस फीचर को Android बीटा वर्जन 2.26.12.2 में स्पॉट किया है। हालांकि, फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

 किन यूजर्स के लिए होगा फायदेमंद?

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो चैट में OTP, पासवर्ड, एड्रेस या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं।
अब तक WhatsApp में मैसेज तब तक बने रहते हैं जब तक उन्हें मैनुअली डिलीट न किया जाए या Disappearing Messages का इस्तेमाल न हो। लेकिन नए फीचर से प्राइवेट जानकारी अपने आप हट जाएगी, जिससे डेटा लीक का खतरा कम होगा।

 रीड रिसीट बंद होने पर भी करेगा काम

खास बात यह है कि यह फीचर रीड रिसीट (ब्लू टिक) बंद होने पर भी काम करेगा। यानी, भले ही सामने वाला ब्लू टिक ऑफ रखे, मैसेज पढ़ते ही डिलीट हो जाएगा।

 कब तक होगा लॉन्च?

फिलहाल कंपनी की ओर से इस फीचर के आधिकारिक लॉन्च को लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसे अपडेट के जरिए रोलआउट किया जा सकता है।