Movie prime

WhatsApp Plus भारत में लॉन्च! ₹79 महीने में बदलें WhatsApp का लुक, मिलेंगे 5 प्रीमियम फीचर्स
 

 
 WhatsApp Plus भारत में लॉन्च! ₹79 महीने में बदलें WhatsApp का लुक, मिलेंगे 5 प्रीमियम फीचर्स
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। अब वॉट्सऐप यूजर्स अपने पसंदीदा मैसेजिंग ऐप को नया लुक और अतिरिक्त फीचर्स के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। मेटा ने भारत समेत कई देशों में WhatsApp Plus नाम से एक वैकल्पिक पेड सब्सक्रिप्शन सेवा का रोलआउट शुरू किया है। यह सर्विस उन यूजर्स के लिए है जो अपने चैटिंग अनुभव को अधिक पर्सनलाइज और बेहतर बनाना चाहते हैं। 

कंपनी इस सर्विस के लिए भारतीय यूजर्स से ₹79 प्रति माह शुल्क ले रही है। यह एक रीकरिंग प्लान होगा, यानी जब तक यूजर इसे बंद नहीं करेगा, तब तक हर महीने स्वतः भुगतान कटता रहेगा। हालांकि, मेटा की ओर से नए सब्सक्राइबर्स को एक महीने का मुफ्त ट्रायल भी दिया जा रहा है। 

ऐसे करें WhatsApp Plus एक्टिवेट

  • अपने फोन में WhatsApp खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर दिए गए थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें।
  • Settings में जाएं।
  • यहां दिखाई देने वाले Subscriptions विकल्प को चुनें।
  • WhatsApp Plus सेलेक्ट कर एक महीने का फ्री ट्रायल शुरू करें। 

WhatsApp Plus में मिलेंगे ये खास फीचर्स

  • अपनी पसंद के अनुसार कस्टम ऐप आइकॉन बदलने की सुविधा।
  • वॉट्सऐप का पूरा थीम और इंटरफेस कस्टमाइज करने का विकल्प।
  • एक्सक्लूसिव स्टिकर्स और प्रीमियम रिंगटोन्स।
  • बेहतर तरीके से चैट्स व्यवस्थित करने के लिए अपग्रेडेड चैट लिस्ट।
  • सामान्य यूजर्स की तुलना में अधिक संख्या में चैट्स को टॉप पर पिन करने की सुविधा।

मेटा ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह वैकल्पिक (Optional) सब्सक्रिप्शन है। मुफ्त वॉट्सऐप सेवा पहले की तरह जारी रहेगी और यूजर्स के मैसेज व कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। हालांकि, इस पेड प्लान के बावजूद स्टेटस सेक्शन में दिखने वाले विज्ञापनों से छुटकारा नहीं मिलेगा।