Movie prime

LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान, बोली- घबराने की जरूरत नहीं, देश में पर्याप्त गैस स्टॉक

 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान, बोली- घबराने की जरूरत नहीं, देश में पर्याप्त गैस स्टॉक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : देश में एलपीजी गैस की कथित किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति को लेकर बड़ा आश्वासन दिया है। सरकार ने साफ किया है कि अमेरिका-ईरान तनाव के बावजूद भारत में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में घरेलू एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा, “मुझे कहीं कोई समस्या नहीं दिख रही है, सभी घरेलू आपूर्ति 100 प्रतिशत है।”

70% सप्लाई पहले ही जारी

नीरज मित्तल के अनुसार, करीब 70 प्रतिशत पैक्ड एलपीजी पहले ही बाजार में जारी की जा चुकी है। उन्होंने माना कि कुछ जगहों पर स्थानीय स्तर पर मामूली दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और इन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाता है।

शिपमेंट पर भी नहीं कोई असर

सरकार ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद गैस की सप्लाई चेन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। मित्तल ने बताया कि जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और किसी तरह की देरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाए जाएंगे।

ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

मित्तल ने यह भी बताया कि भारत ऊर्जा आपूर्ति के मामले में कई देशों पर निर्भर है। देश 41 देशों से कच्चा तेल, 30 देशों से प्राकृतिक गैस और 13 देशों से एलपीजी आयात करता है। ऐसे में भविष्य में किसी भी संकट से निपटने के लिए ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।

सरकार के इस बयान से साफ है कि फिलहाल देश में एलपीजी को लेकर कोई बड़ा संकट नहीं है। आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और सप्लाई व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।