Movie prime

India–EU FTA की आहट से ऑटो सेक्टर में हड़कंप, Maruti–Tata–Mahindra के शेयर धड़ाम!

 
India–EU FTA की आहट से ऑटो सेक्टर में हड़कंप, Maruti–Tata–Mahindra के शेयर धड़ाम!
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर ऑटो सेक्टर के शेयरों पर मंगलवार को दबाव देखने को मिला। यूरोप से आयात होने वाली कारों पर टैक्स में संभावित कटौती की आशंका के चलते घरेलू ऑटो कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

कारोबारी सत्र के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और हुंडई मोटर इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में करीब 2 से 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

बीएसई पर दोपहर करीब 1:12 बजे महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 4 फीसदी की गिरावट के साथ 3,400.85 रुपये पर ट्रेड करते नजर आए। इंट्रा-डे में शेयर 3,366.55 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। कंपनी के शेयर अगस्त 2025 के बाद के निचले स्तर पर फिसल गए हैं।

मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी के शेयरों में भी कमजोरी रही। बीएसई पर शेयर 1.68 प्रतिशत टूटकर 15,209 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। दिन के दौरान शेयर 15,011.65 रुपये के लो लेवल तक गिर गया, जबकि ओपनिंग 15,329.90 रुपये पर हुई थी।

हुंडई मोटर इंडिया

हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में भी मंगलवार को बिकवाली हावी रही। शेयर 3.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,196.10 रुपये पर ट्रेड करते दिखे। इंट्रा-डे में यह शेयर 2,162.05 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। दिन की शुरुआत 2,255.10 रुपये पर हुई थी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में अपेक्षाकृत सीमित गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर शेयर 0.97 प्रतिशत टूटकर 340.85 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 337 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।

क्यों दबाव में है ऑटो सेक्टर?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, भारत–EU FTA के तहत यदि यूरोप से आने वाली कारों पर आयात शुल्क में कटौती होती है, तो इससे घरेलू ऑटो कंपनियों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और मुनाफे पर असर पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते निवेशकों ने ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली की।