Movie prime

वर्ष 2024 में एप्पल ने भारत से iPhone निर्यात में 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

 
वर्ष 2024 में एप्पल ने भारत से iPhone निर्यात में 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। एप्पल ने 2024 में भारत से iPhone निर्यात में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिससे कंपनी ने 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। पिछले वर्ष की तुलना में 42% अधिक निर्यात किया गया है।

एप्पल के घरेलू उत्पादन में 46% और भारतीय बाजार में बेचे गए iPhone में 20% की वृद्धि देखी गई है। यह भारत द्वारा किसी एक साल में एक उत्पाद के निर्यात का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

एप्पल के इस शानदार प्रदर्शन में सरकार की PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) योजना का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ध्यान रहे कि निर्यात राशि की गणना वस्तु के FOB मूल्य (फ्री ऑन बोर्ड) पर की गई है, जबकि इसका खुदरा विक्रय मूल्य इससे 60% अधिक होता है। PLI की गणना भी उत्पाद के FOB मूल्य के आधार पर की जाती है।