Movie prime

शेयर बाजार में तूफान, विप्रो ने खोला 15,000 करोड़ का बायबैक ऑफर

 
शेयर बाजार में तूफान, विप्रो ने खोला 15,000 करोड़ का बायबैक ऑफर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Mumbai : आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने अपने चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजों के साथ 15,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। यह कंपनी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बायबैक माना जा रहा है।

60 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी कंपनी

कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 60 करोड़ तक इक्विटी शेयर (या कुल इक्विटी का 5.7%) वापस खरीदने का निर्णय लिया है। इसके लिए कंपनी लगभग 15,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

250 रुपये प्रति शेयर पर बायबैक

विप्रो ने बायबैक प्राइस 250 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जो मौजूदा बाजार भाव (लगभग 210.20 रुपये) से करीब 19% अधिक है। यानी निवेशकों को अपने शेयरों पर प्रीमियम रेट मिलने का मौका मिलेगा।

टेंडर ऑफर के जरिए प्रक्रिया

यह बायबैक टेंडर ऑफर के माध्यम से किया जाएगा। इसमें योग्य शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी तय अनुपात में कंपनी को बेच सकते हैं। रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वे इस ऑफर में भाग ले सकेंगे।

क्यों किया जाता है बायबैक?

कंपनी आमतौर पर तब बायबैक करती है जब उसके पास अतिरिक्त नकदी होती है और उसे लगता है कि उसका शेयर अंडरवैल्यूड है। इससे बाजार में शेयरों की संख्या कम होती है, जिससे प्रति शेयर आय (EPS) बढ़ने की संभावना रहती है और लंबे समय में शेयरधारकों को फायदा मिल सकता है।

इस बड़े बायबैक को निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, क्योंकि यह मौजूदा बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर शेयर बेचने का मौका देता है।