Movie prime

Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस! अब खाना ऑर्डर करना पड़ेगा और महंगा

 
Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस! अब खाना ऑर्डर करना पड़ेगा और महंगा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Mumbai : फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब कंपनी प्रति ऑर्डर 12.50 रुपये की जगह 14.90 रुपये (प्री-जीएसटी) प्लेटफॉर्म फीस वसूल रही है। यानी फीस में 2.40 रुपये या करीब 19.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बदलाव का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा और ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पहले से महंगा हो सकता है।

इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2025 में भी प्लेटफॉर्म फीस में बदलाव किया था। वहीं प्रतिस्पर्धी कंपनी Swiggy फिलहाल टैक्स सहित 14.99 रुपये प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस ले रही है। आमतौर पर दोनों कंपनियां एक-दूसरे के प्राइसिंग ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं।

बाजार में नई एंट्री से बढ़ी प्रतिस्पर्धा

इसी बीच Rapido ने बेंगलुरु में Ownly नाम से अपनी फूड डिलीवरी सेवा शुरू की है। इस सेवा में ग्राहकों और रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी चार्ज के अलावा कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जा रही है, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।

LPG सप्लाई की दिक्कतों का असर संभव

रिपोर्ट के अनुसार एलपीजी सप्लाई में संभावित दिक्कतों का असर फूड डिलीवरी सेक्टर पर भी पड़ सकता है। हालांकि अब तक किसी बड़े क्यूएसआर (QSR) चेन के स्टोर बंद होने या बिजनेस पर सीधा असर नहीं पड़ा है। कुछ रेस्टोरेंट्स ने एलपीजी बचाने के लिए अपने मेन्यू में बदलाव किया है, जबकि बड़ी क्यूएसआर कंपनियों के पास 7 से 15 दिनों का एलपीजी स्टॉक मौजूद है।

रेस्टोरेंट इकोसिस्टम पर निर्भर है फूडटेक बिजनेस

विशेषज्ञों का कहना है कि Zomato और Swiggy जैसे फूडटेक प्लेटफॉर्म्स का बिजनेस सीधे रेस्टोरेंट इकोसिस्टम पर निर्भर करता है। ऐसे में अगर सप्लाई में बाधा लंबे समय तक रहती है, तो ऑर्डर में कमी आ सकती है और वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में EBITDA में 7 से 8 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के मुताबिक भारत में करीब 6 लाख से अधिक रेस्टोरेंट हैं और फिलहाल 5 प्रतिशत से कम आउटलेट्स बंद हैं। हालांकि अगर सप्लाई 10 से 15 दिन तक प्रभावित रहती है, तो 10 से 20 प्रतिशत आउटलेट्स बंद होने की आशंका जताई जा रही है।

शेयर बाजार में Zomato का प्रदर्शन

शुक्रवार को शेयर बाजार में ZOMATO के शेयर 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 233 रुपये पर बंद हुए। वहीं पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 10.22 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।