Movie prime

Cantt Roadways Bus Station: PPP मॉडल पर शॉपिंग मॉल, थियेटर और बस टर्मिनल का निर्माण

 
Cantt Roadways Bus Station: PPP मॉडल पर शॉपिंग मॉल, थियेटर और बस टर्मिनल का निर्माण
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I कैंट रोडवेज बस स्टेशन (Bus Station) को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत आधुनिक रूप देने की योजना को मंजूरी मिल गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इस प्रोजेक्ट का ठेका मुंबई की एक निजी कंपनी को सौंपा है। नए बस टर्मिनल के साथ-साथ भवन के ऊपरी हिस्से में शॉपिंग मॉल और थियेटर बनाया जाएगा, जबकि निचले हिस्से में बस स्टेशन होगा। यह स्टेशन दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ समेत अन्य शहरों के लिए बस आवागमन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Cantt Roadways Bus Station: PPP मॉडल पर शॉपिंग मॉल, थियेटर और बस टर्मिनल का निर्माण

दो साल में पूरा होगा निर्माण, ब्लू प्रिंट तैयार
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, बस टर्मिनल का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है, हालांकि परियोजना को पूरी तरह मूर्त रूप देने में पांच से छह साल लग सकते हैं। 10,561 स्क्वायर मीटर जमीन पर वर्कशॉप भी बनाया जाएगा। लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल (Bus Station) की तर्ज पर इसे विकसित किया जाएगा।

यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
नए Bus Station में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। एक ही छत के नीचे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, थियेटर, एसी वेटिंग लाउंज, होटल, रेस्टोरेंट, कैंटीन, अमानती घर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग पॉइंट और पूरे परिसर में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा होगी। सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि शहर के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करेगा। कैंट बस स्टेशन (Bus Station) के इस नए स्वरूप से कानपुर में यातायात और व्यवसाय दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।