वाराणसी के 17 पहलवान मंडलीय कुश्ती में दिखाएंगे दम, 23 जनवरी को सिगरा स्टेडियम में मंडलीय चयन ट्रायल
वाराणसी। सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता (पुरुष) के लिए वाराणसी जनपद की टीम में कुल 17 पहलवान चयनित हो गए हैं। ये सभी पहलवान फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन स्टाइल में विभिन्न भार वर्गों में जनपदीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडलीय टीम में जगह बनाने के लिए तैयार हैं।
वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू के नेतृत्व में कुश्ती की प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित हो रही हैं। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ और उत्तर प्रदेश खेल विभाग के समन्वय से 28 से 30 जनवरी 2026 तक मंडलीय खेल कार्यालय मुरादाबाद में सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वाराणसी मंडल की टीम भी भाग लेगी।
जनपदीय स्तर पर सिगरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में इन 17 पहलवानों का चयन हुआ है। ये सभी 23 जनवरी को सिगरा स्टेडियम में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए उपस्थित होंगे, जहां जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिलों के पहलवानों के साथ मुकाबला होगा। मंडलीय टीम का अंतिम चयन इसी ट्रायल के माध्यम से होगा। चयनित वाराणसी मंडल की टीम 25 जनवरी को मुरादाबाद के लिए रवाना होगी।
चयनित पहलवान इस प्रकार हैं:
फ्री स्टाइल:
1. अभिनव कुमार यादव - 57 किलो भार वर्ग
2. आशुतोष पाल - 61 किलो भार वर्ग
3. देवांश पाल - 65 किलो भार वर्ग
4. अमन पाल - 70 किलो भार वर्ग
5. मुलायम यादव - 74 किलो भार वर्ग
6. ऋषि यादव - 79 किलो भार वर्ग
7. रतन यादव - 86 किलो भार वर्ग
8. साजन पाल - 92 किलो भार वर्ग
9. अभिषेक - 125 किलो भार वर्ग
ग्रीको रोमन:
1. बजरंग राजभर - 55 किलो भार वर्ग
2. अवधेश यादव - 60 किलो भार वर्ग
3. जाहिद अली - 63 किलो भार वर्ग
4. प्रिंस यादव - 67 किलो भार वर्ग
5. अंशुमान यादव - 72 किलो भार वर्ग
6. विष्णु गुप्ता - 77 किलो भार वर्ग
7. हरिश्चंद्र यादव - 82 किलो भार वर्ग
ये पहलवान वाराणसी का नाम रोशन करने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं।
