Movie prime

वाराणसी में 28 दरोगाओं का तबादला, कैंट से चोलापुर तक बदले चौकी प्रभारी, देखिए पूरी लिस्ट

 
Transfer
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरुणा जोन में 28 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) का तबादला कर उन्हें अलग-अलग थानों की चौकियों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा के आदेश पर यह स्थानांतरण किया गया है। नई सूची जारी होने के बाद कैंट, शिवपुर, रोहनिया, मंडुवाडीह, लोहता, सारनाथ और चोलापुर समेत कई क्षेत्रों में चौकी प्रभारी बदल गए हैं।

कैंट थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा बदलाव

तबादला सूची के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र में कई नई तैनातियां की गई हैं। रवि पाण्डेय को अर्दली बाजार, ऋतुराज सिंह को फुलवरिया और जगनारायण को पंडित दीनदयाल अस्पताल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला उपनिरीक्षक मानसी चौरसिया को आशाज्योति केंद्र चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिवपुर और रोहनिया में नई तैनाती

शिवपुर थाना क्षेत्र में उमाशंकर को कांशीराम आवास, भरत चौधरी को गिलट बाजार, विशाल सिंह को चांदमारी और मनीष सिंह को तरना चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक निरूपमा को सेंट्रल जेल चौकी, थाना शिवपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं रोहनिया थाना क्षेत्र में भी चार चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। यहां पुष्कर दुबे को अखरी, आशुतोष तिवारी को गंगापुर, अमित कुमार को मोहनसराय और अम्बरीश दुबे को भदवर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

मंडुवाडीह और लोहता में भी बदले चौकी प्रभारी

मंडुवाडीह क्षेत्र में अमीर बहादुर सिंह को कस्बा मंडुवाडीह, महेश मिश्रा को बीएलडब्ल्यू, ऋतुराज मिश्रा को लहरतारा और पवन कुमार को मडौली चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

लोहता थाना क्षेत्र में सुधीर कुमार अग्रहरी को कस्बा लोहता और प्रदीप सिंह को कोटवा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सारनाथ, चोलापुर और अन्य क्षेत्रों में भी फेरबदल

सारनाथ थाना क्षेत्र में अंकित कुमार सिंह को सारंगमोहना और धर्मेंद्र राजपूत को पुरानापुल चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

चोलापुर थाना क्षेत्र में ओमप्रकाश वर्मा को अजगरा, प्रद्युमन राय को मुर्दहा, गौरव सिंह को गोसाईपुर और गणेशदत्त त्रिपाठी को चंदपुर चौकी की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा सत्यम तिवारी को चौबेपुर थाना क्षेत्र की चांदपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। दिनेश त्रिपाठी को लालपुर चौकी और आकाश सिंह को जिला जेल चौकी, थाना लालपुर पांडेयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस विभाग की ओर से सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

..