Movie prime

वाराणसी में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे को कुचला, 5 वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर के गोविंदपुर निवासी विपिन शर्मा मंडुवाडीह क्षेत्र की इंक्लेव कॉलोनी में किराये पर रहते हैं और एक होटल में ड्राइवर का काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उनकी पत्नी सरिता शर्मा अपने इकलौते बेटे वंश शर्मा के साथ सब्जी लेने बाजार गई थीं।

बताया जा रहा है कि बाजार से लौटते समय मड़ौली स्थित क्राइस्ट स्कूल के सामने तेज रफ्तार टियागो ईवी कार ने मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के वक्त सरिता अपने बेटे को बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन सड़क पर बने डिवाइडर के कारण वह खुद को नहीं बचा सकीं।

कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच वर्षीय वंश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। वहीं चालक भीड़ जुटते देख मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा। वहीं मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता विपिन शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर वह बेसुध हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर क्रेन की मदद से बरेका पुलिस चौकी परिसर में खड़ा कराया है। जांच में पता चला है कि कार Jitendra Kumar के नाम पर रजिस्टर्ड है।

मंडुवाडीह इंस्पेक्टर Ajay Raj Verma ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने पिता विपिन शर्मा की तहरीर पर कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।