वाराणसी में 6 दरोगाओं के तबादले, 5 चौकियों के बदले प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस आयुक्त ने 6 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत महमूरगंज, लहुराबीर, अस्सी, नगवां और सोनिया समेत पांच महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। इनमें तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण रिक्त पद के सापेक्ष, जबकि तीन का समायोजन के तहत किया गया है।
महमूरगंज चौकी, थाना भेलूपुर के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक अनुज सिंह को थाना लक्सा भेजा गया है। वहीं लहुराबीर चौकी, थाना चेतगंज के प्रभारी उपनिरीक्षक विकल्प शांडिल्य को महमूरगंज चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अस्सी चौकी, थाना भेलूपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन चतुर्वेदी को नगवां चौकी, थाना लंका का नया प्रभारी बनाया गया है। नगवां चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह अब अस्सी चौकी, थाना भेलूपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसी क्रम में सोनिया चौकी, थाना सिगरा के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक विवेक सिंह को लहुराबीर चौकी, थाना चेतगंज का प्रभारी बनाया गया है। वहीं थाना चौक में तैनात उपनिरीक्षक सौरभ शाही को सोनिया चौकी, थाना सिगरा की कमान सौंपी गई है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियों के तहत कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।
