माइक्रोटेक कॉलेज के 64 विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट, लाखों रुपये तक के पैकेज
वाराणसी: माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज के अनुसार, 64 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ है, जबकि कई अन्य विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों में इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर मिले हैं।
कॉलेज की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, Lacozy Enterprises में MBA, BBA और B.Com के कुल 22 विद्यार्थियों का चयन Human Resource Manager के पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को ₹5 लाख तक का वार्षिक पैकेज दिया गया है।
इसी क्रम में Robopulse Intelligence में BCA के 7 विद्यार्थियों का चयन AI एवं Robotics Trainer के पद पर हुआ। इन्हें ₹4.2 लाख वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है।
वहीं, Taxtron Technologies में BCA एवं MCA के 4 विद्यार्थियों का चयन Trainee Engineer के पद पर हुआ, जिन्हें ₹3 लाख वार्षिक पैकेज मिलेगा। Techvein IT Solution में BCA, B.Com और MCA के 7 विद्यार्थियों का चयन Sales Intern के पद पर हुआ है। इन विद्यार्थियों को ₹6,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
इसके अलावा Chetmani में BBA, BCA, B.Com और MBA के 16 विद्यार्थियों को Sales Intern पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं Laxmishree Investment में एक विद्यार्थी का Management Trainee – Sales पद के लिए चयन तथा तीन विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए चयनित और शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों को बधाई दी। संस्थान ने कहा कि वह विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
प्लेसमेंट समारोह के दौरान जय मंगल सिंह, स्नेहा, बृज मोहन श्रीवास्तव, शिवानन्द सिंह, दीक्षा सिंह, सोनम वर्मा, नीलमलाल्ड एवं अंजली की भूमिका की भी सराहना की गई। समारोह के समापन पर चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी गई और संस्थान के कर्मचारियों को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।
