Movie prime

अग्निवीर भर्ती रैली में गोरखपुर के युवाओं ने दिखाया दम, 661 हुए क्वालिफाई

वाराणसी: छावनी स्थित रणबांकुरा स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित हुई, जिसमें गोरखपुर के 1154 में से 909 अभ्यर्थी शामिल हुए और 661 चयनित हुए। पूरी प्रक्रिया ARO अमेठी के कर्नल सुनील मोर की निगरानी में पारदर्शी ढंग से हुई। 20 नवंबर को वाराणसी के 1152 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
 
cc
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: छावनी स्थित रणबांकुरा स्टेडियम में बुधवार को अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया, जिसमें गोरखपुर जिले के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कुल 1154 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 909 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दौड़ और शारीरिक मानकों की कड़ी परीक्षा में 661 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। 

c

पूरी चयन प्रक्रिया ARO अमेठी के भर्ती निदेशक कर्नल सुनील मोर की निगरानी में पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हुई। सेना और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे आयोजन की सघन मॉनिटरिंग की। गुरुवार, 20 नवंबर को वाराणसी जिले के राजातालाब, पिंडरा और सदर तहसीलों के 1152 अभ्यर्थी रणबांकुरा स्टेडियम में अपनी क्षमता दिखाएंगे। 

c

वाराणसी की बारी को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जबकि सेना ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली है। चयनित अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।