Movie prime

काशी के 7 प्राचीन मंदिरों का होगा कायाकल्प: 14 करोड़ की मंजूरी, पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा*
 

 
 काशी के 7 प्राचीन मंदिरों का होगा कायाकल्प: 14 करोड़ की मंजूरी, पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा*
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) के प्राचीन और प्रमुख मंदिरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार को लेकर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कुल 14 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देते हुए पर्यटन विभाग को बजट भी जारी कर दिया है। इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

शासन ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करे, ताकि जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाई जा सके। DPR तैयार करते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि मंदिरों तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि कहीं कोई समस्या सामने आती है, तो पर्यटन विभाग जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उसका समाधान करेगा।

काशी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई योजनाएं पहले ही धरातल पर उतर चुकी हैं, जबकि कई योजनाएं अभी प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में शहर के आसपास स्थित मंदिरों को भी संरक्षित करने और पर्यटन मानचित्र (गाइड बुक) में शामिल करने की योजना बनाई गई है।

पर्यटन विभाग ने पहले 10 मंदिरों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसमें से 7 मंदिरों को मंजूरी मिल गई है। इन मंदिरों के विकास के बाद गाइडों के साथ बैठक कर उन्हें पर्यटकों को इन स्थलों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आगे और विकास कार्य भी कराए जाएंगे।

पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार

इन मंदिरों के विकास से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पर्यटक गांवों में दर्शन-पूजन के साथ-साथ बेड एंड ब्रेकफास्ट और होमस्टे में ठहर सकेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही विदेशी और देशी पर्यटक भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवनशैली से भी रूबरू होंगे।

इन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार:

  • सिंधोरा स्थित हनुमान मंदिर – ₹2.95 करोड़
  • ग्रामसभा कोटा में खाकी कुटी मंदिर – ₹2.70 करोड़
  • मुड़ादेव स्थित महादेव मंदिर – ₹3.14 करोड़
  • देवरिया पूरे हनुमान मंदिर – ₹2.90 करोड़
  • ग्रामसभा गोला स्थित हनुमान मंदिर – ₹2.95 करोड़
  • जक्खिनी स्थित यक्षणी माता मंदिर – ₹2.10 करोड़
  • नमोघाट स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर – ₹1.50 करोड़

इस पहल से काशी की धार्मिक विरासत को संजोने के साथ-साथ पर्यटन और रोजगार को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।