PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर जलाए गए 76 दीप, दशाश्वमेध घाट पर हुई विशेष गंगा आरती, अर्चकों ने की दीर्घायु की कामना
Sep 17, 2026, 20:41 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित आरती से पहले सात अर्चकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वचन किया।

इस दौरान 76 दीप प्रज्वलित कर शंखनाद और डमरू वादन के बीच प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। अर्चकों ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

विशेष आयोजन के दौरान दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया। इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
