काशी विद्यापीठ में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 83 छात्रों ने कराया प्रवेश, 5 अगस्त को होगी अगली काउंसिलिंग
Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 83 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग के बाद प्रवेश लिया। प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि ऑनलाइन शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों को काउंसिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इन वोकल म्यूजिक, डिप्लोमा इन डांस (कथक), डिप्लोमा इन ड्रामा (नाट्य) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग की काउंसिलिंग 5 अगस्त को आयोजित होगी। जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से लिंक भेजा गया है, वे गेट पास, मूल प्रमाण-पत्र, उनकी फोटो कॉपी, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा अद्यतन श्रेणी प्रमाण-पत्र के साथ सुबह 10:30 बजे निर्धारित स्थान पर उपस्थित हों।
प्रो. कामिल ने अभ्यर्थियों से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की अपील की, ताकि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी नवीनतम सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें।
