Movie prime

काशी विश्वनाथ दर्शन के दौरान 8 वर्षीय बच्ची हुई लापता, पुलिस ने 2 घंटे में मां से मिलाया

 
काशी विश्वनाथ
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए अपनी मां के साथ निकली 8 वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई। सूचना मिलने के बाद रोडवेज चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब दो घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परी (8 वर्ष) पुत्री सत्येंद्र कुमार ओझा, निवासी सामने घाट, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी अपनी मां चंदू देवी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए निकली थी। इसी दौरान बच्ची किसी साधन में बैठकर कहीं चली गई और परिवार से बिछड़ गई।

बच्ची के लापता होने के बाद उसकी मां चंदू देवी ने रोडवेज चौकी पहुंचकर पुलिस को बच्ची की फोटो उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह और उपनिरीक्षक मोहम्मद जावेद अशरफ ने टीम के साथ बच्ची की तलाश शुरू की।

n

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, जिसके बाद करीब दो घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को उसकी मां चंदू देवी के सुपुर्द कर दिया गया।

बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। चंदू देवी ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।