Movie prime

22 नवंबर को BHU में होगा 1 दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, कई देशों के रिसर्चर होंगे शामिल

 
BHU IMS
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अटल इंक्यूबेशन सेंटर में 22 नवंबर को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ बिजनेस, अमेरिका और दिवि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय भू-राजनीति, ट्रैवल और आर्थिक विकास” रखा गया है, जिसके तहत देश-विदेश के अकैडेमिशियन, शोधकर्ता और शिक्षाविद अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे।

देश-विदेश में भी हो रहा आयोजन

यह आयोजन केवल वाराणसी तक सीमित नहीं है। इसी श्रृंखला के तहत भारत के आगरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह कार्यक्रम अमेरिका के हावर्ड विश्वविद्यालय और नाइजीरिया के ओयो विश्वविद्यालय में भी हो रहा है। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य वैश्विक भू-राजनीति, पर्यटन उद्योग और आर्थिक विकास के नए पहलुओं पर सार्थक चर्चा को बढ़ावा देना है।

तैयारियां लगभग पूरी- दिवि फाउंडेशन

दिवि फाउंडेशन के संस्थापक बीर भद्र सिंह ने बताया कि वाराणसी में होने वाले आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा,
“हम इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार हैं। देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, जिनमें IIT भी शामिल है, के प्रोफेसर और छात्र इसमें हिस्सा लेंगे। BHU के कई वैज्ञानिक और शिक्षाविद बतौर स्पीकर अपने विचार रखेंगे।

युवाओं और शोधार्थियों के लिए बड़ा अवसर

आयोजकों का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन युवाओं, शोधार्थियों और नीति-निर्माताओं को वैश्विक मुद्दों को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इससे भू-राजनीतिक परिवर्तन, पर्यटन की संभावनाओं और आर्थिक विकास के भविष्य के आयामों की गहरी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।