Movie prime

काशी के 6 वर्षीय युवान को कंठस्थ है पूरी पीरियोडिक टेबल! सीधी-उल्टी सुनाकर बनाए विश्व रिकॉर्ड, राज्यपाल ने दी शाबाशी

 
काशी के 6 वर्षीय युवान को कंठस्थ है पूरी पीरियोडिक टेबल! सीधी-उल्टी सुनाकर बनाए विश्व रिकॉर्ड, राज्यपाल ने दी शाबाशी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। काशी की धरती से एक और होनहार प्रतिभा ने देश का नाम रोशन किया है। रामनगर क्षेत्र के कोदोपुर निवासी अधिवक्ता नागेश कुमार श्रीवास्तव के पुत्र युवान नागेश श्रीवास्तव ने मात्र 6 वर्ष की आयु में आवर्त सारणी (Periodic Table) को क्रमानुसार (Sequential) तथा उल्टे क्रम (Reverse Order) में सबसे तेज़ गति से सुनाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ वे इस कीर्तिमान को बनाने वाले सबसे कम उम्र के बालक के रूप में दर्ज हुए हैं।

वर्तमान में युवान सनबीम एकेडमी, समनेघाट में कक्षा 2 के छात्र हैं।

इन प्रतिष्ठित रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हुआ नाम

  • एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  • वर्ल्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
  • इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  • इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (आवेदन प्रक्रियाधीन)

राज्यपाल ने दिया आशीर्वाद

असम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जी ने नन्हे युवान को उनकी इस विश्व कीर्तिमान उपलब्धि पर आशीर्वाद एवं प्रेरणा प्रदान की तथा अपने करकमलों से प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

शिक्षित एवं प्रतिष्ठित परिवार की प्रेरणा

युवान के पिता नागेश कुमार श्रीवास्तव वाराणसी जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले आपराधिक मामलों के अधिवक्ता एवं पूर्व शिक्षक (फैकल्टी) हैं। माता जाह्नवी गौतम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से कंप्यूटर साइंस में पीएच.डी. कर रही हैं और पूर्व में आईआईटी खड़गपुर में वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं। दादाजी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में सेवा देकर डीएसपी-रेल के पद से सेवानिवृत्त हुए, जबकि दादी गृहिणी हैं।

सहयोग की अपील

परिवार ने युवान की प्रतिभा को और निखारने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए समाज एवं सक्षम जनों से सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपील की है।