Movie prime

जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मंडलायुक्त खुद पहुंचे लोगों के बीच; बोले- हर शिकायत का हो संवेदनशील और पारदर्शी निस्तारण
 

 
 जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मंडलायुक्त खुद पहुंचे लोगों के बीच; बोले- हर शिकायत का हो संवेदनशील और पारदर्शी निस्तारण
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। जनसुनवाई में सोमवार को बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों की अधिक भीड़ होने के बावजूद मंडलायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। जब भीड़ के कारण फरियादियों का एक-एक कर उनके पास पहुंचना कठिन हो गया, तो मंडलायुक्त स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निगम, बिजली, जलापूर्ति और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि शासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो।