वाराणसी विकास प्राधिकरण के रिटायर कर्मी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन, किया गया सम्मानित
Varanasi : वाराणसी विकास प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बृजेश कुमार कुशवाहा के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने की। इस दौरान उनके कार्यों, समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
Varanasi : वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारी बृजेश कुमार कुशवाहा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने की।

सचिव डॉ. मिश्रा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को उनके लंबे सेवाकाल के दौरान निभाए गए समर्पण, अनुशासन और कार्यनिष्ठा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कुशवाहा ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सदैव ईमानदारी और दक्षता के साथ किया है, जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी को प्रतीक चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लाला सतीश सुमन, जोनल अधिकारी श्री शिवाजी मिश्रा, सौरव देव प्रजाति, अधिष्ठान प्रभारी अवधेश पांडेय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राज किशोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष रामबहादुर, महामंत्री मो. फ़राज़ खान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, महामंत्री सुशिल उपाध्याय सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
