Movie prime

हरहुआ में विदेशी नागरिक पर बच्चा चोर होने का शक, भीड़ ने घेरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू

 
हरहुआ में विदेशी नागरिक पर बच्चा चोर होने का शक, भीड़ ने घेरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में मंगलवार को एक विदेशी नागरिक को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, विदेशी नागरिक दुकानों और ठेलों पर पहुंचकर बिना भुगतान किए सामान खा रहा था। दुकानदारों द्वारा रोकने पर वह नाराज होकर हंगामा करने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरहुआ तालाब के पास पहुंचने पर कुछ लोगों को विदेशी नागरिक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर होने की आशंका जताते हुए शोर-शराबा शुरू कर दिया।

c

सूचना मिलने पर बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से विदेशी नागरिक को हरहुआ पुलिस चौकी ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी पहुंचने के बाद भी वह लगातार हंगामा करता रहा।

पूछताछ के दौरान विदेशी नागरिक ने दावा किया कि उसका सामान चोरी हो गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यही व्यक्ति कुछ दिन पहले वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सप्तसागर इलाके में भी देखा गया था।

c

फिलहाल पुलिस विदेशी नागरिक की पहचान और उसकी राष्ट्रीयता की पुष्टि करने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके पास कोई वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट, वीजा या अन्य यात्रा संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।