Movie prime

बनारस स्टेशन पर बना गेमिंग जोन, बच्चों को मनोरंजन के साथ मिलेगा बनारसी व्यंजनों का स्वाद
 

 
 बनारस स्टेशन पर बना गेमिंग जोन, बच्चों को मनोरंजन के साथ मिलेगा बनारसी व्यंजनों का स्वाद
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब ट्रेन के इंतजार के दौरान मनोरंजन की सुविधाएं भी मिलेंगी। रेलवे ने स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के समीप सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित नंदी पार्क में आधुनिक गेमिंग जोन विकसित किया है। यहां बच्चों के मनोरंजन के साथ यात्रियों के लिए समय बिताने की विशेष व्यवस्था की गई है।

गेमिंग जोन में बच्चों के लिए झूले, जंपिंग, ट्रैम्पोलिन, मिक्की माउस और टी-कप्स समेत कई मनोरंजक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों को ध्यान में रखते हुए खेलने के साधन लगाए गए हैं। इससे ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री अपने बच्चों के साथ बेहतर समय बिता सकेंगे।

नंदी सेल्फी पॉइंट बनेगा आकर्षण का केंद्र

पार्क में विशेष नंदी सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है, जहां यात्री नंदी की प्रतिमा के साथ तस्वीरें खिंचवा सकेंगे। यह सेल्फी पॉइंट काशी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाएगा।

जल्द मिलेगा बनारसी व्यंजनों का स्वाद

गेमिंग जोन में जल्द ही बनारसी खानपान की सुविधा भी शुरू की जाएगी। यहां यात्रियों को कचौड़ी-सब्जी, जलेबी, चाय समेत कई प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसका लाभ रेल यात्रियों के साथ शहर के स्थानीय लोग भी उठा सकेंगे।

रेलवे की इस पहल की यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है। गेमिंग जोन के माध्यम से स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के साथ यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।