Movie prime

सिंधोरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, भागते समय छत से कूदा, पैर टूटा
 

 
सिंधोरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, भागते समय छत से कूदा, पैर टूटा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के ओदार गांव में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक देर रात घर में घुस गया और महिला के साथ अभद्रता की।

पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, रात के समय आरोपी युवक एक छत से दूसरी छत पर चढ़कर उनके घर में दाखिल हुआ। बताया गया कि वह उस कमरे में पहुंचा जहां महिला सो रही थी और उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए छेड़छाड़ करने लगा।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी घबरा गया और मौके से भागने लगा। भागते हुए वह छत पर पहुंचा और नीचे कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया।

घटना के बाद सुबह जब पीड़ित परिवार आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उल्टा पीड़ित परिवार पर युवक को मारकर नीचे फेंकने का आरोप लगाया।

मामले में सिंधोरा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक राम नरेश यादव को सौंपी गई है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल, मेडिकल रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।