Movie prime

UP Collage Murder Case: मुख्य आरोपी के साथी अनुज मौर्य ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

 
UP Collage Murder Case: मुख्य आरोपी के साथी अनुज मौर्य ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I उदय प्रताप कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी मंजीत चौहान के साथी अनुज मौर्य ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।

गौरतलब है कि इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अनुज मौर्य फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

बीते दिनों कॉलेज परिसर में ही हुई इस हत्या से वाराणसी में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा हो गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूर्य प्रताप सिंह और आरोपितों के बीच व्यक्तिगत विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अनुज मौर्य ने अब खुद कोर्ट में पेश होकर आत्मसमर्पण किया है। उसके इस कदम से मामले की जांच को और तेजी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।