Movie prime

NEET पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरी AAP, वाराणसी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन

 
NEET पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरी AAP, वाराणसी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : देशभर में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) की वाराणसी दक्षिणी विधानसभा इकाई ने शनिवार को मैदागिन स्थित टाउन हॉल मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से देशभर के छात्र जंतर-मंतर पर निष्पक्ष, पारदर्शी और पेपर लीक मुक्त परीक्षा प्रणाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांग है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

c

सभा में यह भी कहा गया कि देश के प्रख्यात शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद सोनम वांगचुक भी छात्रों के समर्थन में पिछले एक सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों का समर्थन किया है।

इसी क्रम में वाराणसी में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से छात्रों के आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई और सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

c

प्रार्थना सभा में प्रमुख रूप से घनश्याम पांडेय, रेखा जायसवाल, अब्दुल्ला खान, सरोज शर्मा, विनोद जायसवाल, मोहम्मद आकिब खान, आर.के. उपाध्याय, निलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, सौरभ यादव, विनोद कुशवाहा, ओम कुमार, नरेंद्र गुप्ता, अंकित सेठ और नियाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।