Movie prime

वाराणसी में AAP की पदयात्रा बनी जनआंदोलन, संजय सिंह के स्वागत में उमड़े समर्थक

 
वाराणसी में AAP की पदयात्रा बनी जनआंदोलन, संजय सिंह के स्वागत में उमड़े समर्थक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : उत्तर प्रदेश में बेरोज़गारी, सामाजिक अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) की “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के पाँचवें दिन मंगलवार को वाराणसी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मौर्या लॉन, जनसा चौराहा से शुरू हुई पदयात्रा में ढोल–नगाड़ों, फूलों की वर्षा और गगनभेदी नारों के बीच सांसद संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। महिलाओं ने आरती उतारी, बुज़ुर्गों ने आशीर्वाद दिया और बच्चे तख्तियों व नारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।

संजय सिंह ने बच्चों की उपस्थिति को विशेष महत्व देते हुए कहा कि बच्चों को खेल का मैदान दो, किताब और कलम दो, डर और नफरत नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक न्याय की यह लड़ाई अब केवल बड़ों की नहीं है—बच्चे, युवा और बुज़ुर्ग सभी एकजुट हो चुके हैं।

c

पदयात्रा मौर्या लॉन से गोपालपुरा, कोरोता होते हुए लहरतारा स्थित समृद्धि होटल बैंक्वेट एंड लॉन तक चली, और रास्ते में हर गली-चौराहे पर लोगों ने इसे समर्थन दिया। दुकानों से निकलते व्यापारी, घरों से महिलाएं और स्कूल से लौटते बच्चे—हर कोई इस आंदोलन का हिस्सा बनता दिखा।

मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण पर आप का विरोध

संजय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने मणिकर्णिका घाट को तोड़े जाने, मंदिरों और मूर्तियों के नुकसान और पौराणिक-सांस्कृतिक विरासत पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश के हर ज़िले में आप कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और जनता इसका करारा जवाब देगी।

पदयात्रा के दौरान युवाओं ने पेपर लीक, भर्ती घोटाले और बेरोज़गारी का मुद्दा उठाया। संजय सिंह ने कहा कि मेहनती नौजवानों के सपनों से खिलवाड़ रोज़ की बात बन चुकी है। जब तक युवाओं को उनका हक़ नहीं मिलेगा, यह संघर्ष जारी रहेगा।

v

अंतिम पड़ाव की तैयारी

संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि पदयात्रा अब सारनाथ के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है,सारनाथ अब महज़ 24 किलोमीटर दूर है। आइए, इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनिए और रोज़गार व सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को अपनी ताकत दीजिए।

पदयात्रा में विधायक सुरेन्द चौधरी, पूर्व विधायक/प्रदेश सहप्रभारी दिलीप पांडेय, नि. प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, मीडिया क्वार्डिनेटर सर्वेश मिश्रा, काशी प्रान्त अध्यक्ष पवन तिवारी, मुख्य प्रवक्ता वंशराज दूबे, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय, एजाज अहमद, देवकांत वर्मा और दीपू मिश्रा भी शामिल रहे।

c