Movie prime

वाराणसी में AAP का प्रदर्शन, राम मंदिर फंड की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच की मांग

 
वाराणसी में AAP का प्रदर्शन, राम मंदिर फंड की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : राम मंदिर में चढ़ावे और भूमि खरीद से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को वाराणसी में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेनियाबाग से गोदौलिया तक भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित कर प्रतीकात्मक रूप से ₹420 का चेक तैयार कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भेजने का दावा किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर "चंदा चोरों गद्दी छोड़ो", "राम भक्तों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार बंद करो" जैसे नारे लगाए। पार्टी नेताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे के उपयोग को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की।c

प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण और उससे जुड़े भूमि सौदों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से यह विरोध प्रदर्शन श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़े मुद्दे को उठाने के लिए किया गया है।

जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने दावा किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा पहले भी भूमि खरीद से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए गए थे। उन्होंने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

c

हालांकि, इन आरोपों पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ट्रस्ट पूर्व में भी भूमि खरीद और वित्तीय लेन-देन से जुड़े आरोपों को खारिज करता रहा है।

भिक्षाटन कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडे, महिला विंग महासचिव रेखा जायसवाल, अब्दुल्ला खान, शारदा टंडन, मोहम्मद आकिब खान, गुलाब सिंह राठौर, नेयाज अहमद समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

c