कछवां–कपसेठी रोड पर दर्दनाक हादसा: अर्टिका कार की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Varanasi : मिर्जामुराद क्षेत्र में जोगियापुर गांव के पास तेज रफ्तार अर्टिका कार ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोपेड सवार युवक की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
Varanasi : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के जोगियापुर गांव स्थित कछवां–कपसेठी मार्ग पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तब हुई जब तेज रफ्तार अर्टिका कार ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दो अन्य घायल सड़क पर गिरकर तड़पते रहे। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया और आस-पास के लोग तुरंत दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान ले रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार चालक की पहचान की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।
