फांसी लगाकर युवती की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मणिकर्णिका घाट से दबोचा गया
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती वंदना यादव की फांसी लगाकर मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी अश्वनी गौतम उर्फ देव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार सुबह मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को लक्ष्मी विहार कॉलोनी, पहाड़ी गांव, बीएलडब्ल्यू निवासी राम प्रवेश यादव ने अपनी पुत्री वंदना यादव के दरवाजा बंद कर फांसी लगाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव कर रहे हैं।
इसी मामले में पुलिस ने कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के महुआ महोई मुर्रा निवासी अश्वनी गौतम उर्फ देव सिंह (29) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में मुकदमा अपराध संख्या 287/26, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय शामिल रहे।
