Movie prime

वाराणसी में नारियल पानी बताकर कारीगर को तेजाब पिलाने का आरोप, केस दर्ज
 

 
 वाराणसी में नारियल पानी बताकर कारीगर को तेजाब पिलाने का आरोप, केस दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

चौबेपुर (वाराणसी)। जाल्हूपुर बाजार में जूते सिलने वाले कारीगर लालमन को नारियल पानी बताकर बैटरी का तेजाब पिलाने का आरोप उनके परिजनों ने लगाया है। तरल पदार्थ पीने के बाद लालमन की तबीयत बिगड़ गई। उनका इलाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में चल रहा है। चौबेपुर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विशुनपुरा गांव के रहने वाले लालमन जाल्हूपुर बाजार में जूते सिलने की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान के पास छेदी सोनकर की फल की दुकान है। परिजनों का आरोप है कि एक नवंबर 2026 को इसी फल की दुकान पर मौजूद उकथी गांव के आकाश सोनकर ने लालमन को नारियल पानी बताकर एक तरल पदार्थ पीने के लिए दिया। परिजनों का दावा है कि वह बैटरी का तेजाब था।

परिजनों के मुताबिक, तरल पदार्थ पीने के बाद लालमन की तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआती उपचार से सुधार नहीं होने पर छह नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौबेपुर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।