Movie prime

ACP विदुष सक्सेना ने सारनाथ टूरिज्म थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश 

 
 ACP विदुष सक्सेना ने सारनाथ टूरिज्म थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। सारनाथ स्थित पर्यटन थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब वाराणसी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विदुष सक्सेना ने शुक्रवार को अचानक थाने का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसीपी विदुष सक्सेना ने थाने के सभी हिस्सों - अभिलेख कक्ष, बैरक, हवालात, चौकी और मुख्य कार्यालय का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण उपरांत एसीपी ने थाने के प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यटकों से संबंधित किसी भी शिकायत या मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड का रख-रखाव और अनुशासन को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।

जानकारी के अनुसार यह निरीक्षण सारनाथ आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को और मजबूत करने तथा थाने के समग्र कार्य-प्रणाली में चुस्ती-दुरुस्ती लाने के मकसद से किया गया। पर्यटन सीजन में सारनाथ में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है, ऐसे में पुलिस महकमे की ओर से यह कवायद अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।