Movie prime

30 नवंबर तक जोड़ें वोटर लिस्ट में अपना नाम, देर न करें, फॉर्म तुरंत भरें - मंत्री रविन्द्र जायसवाल

Varanasi : स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने SIR अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिए हर पात्र व्यक्ति को अपना नाम दर्ज कराना चाहिए। समाजसेवियों और युवाओं से अधिक लोगों को जागरूक करने और बीएलओ का सहयोग करने की अपील की।
 
Ravindra jaiswal
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत वाराणसी के नागरिकों से व्यापक सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य त्रुटिरहित और पूर्ण मतदाता सूची तैयार करना है, इसलिए हर पात्र व्यक्ति को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहिए।

मंत्री जायसवाल ने समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, नवजवानों और सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे इसकी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना नाम प्रत्येक दशा में जुड़वाएं और किसी का नाम सूची में दर्ज होने से वंचित न रहने पाए। बीएलओ का पूरा सहयोग करें।

बीएलओ से संपर्क कर प्राप्त करें फॉर्म

मंत्री ने बताया कि जिन लोगों को अभी तक फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ है, वे तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क करें और फॉर्म लेकर आवश्यक विवरण भरकर जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है, इसलिए सभी नागरिक समय पर अपना नाम सही तरीके से दर्ज कराएँ।