Movie prime

14 KM रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में नतमस्तक हुए पीएम मोदी, 108 बटुकों ने शंखनाद से किया स्वागत

 
PM modi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाराणसी में 14 किलोमीटर लंबे भव्य रोड शो के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया। वहीं पीएम ने भी मंदिर में त्रिशूल और डमरू दिखाकर शिवभक्तों का अभिवादन किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से श्री काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक किया।

पीएम मोदी ने बच्चों से की बात

प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आए बच्चों से बातचीत की। इस दौरान बच्चों से कुछ पूछा तो वे मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। 

रोड शो में दिखा उत्साह

रोड शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए और जगह-जगह प्रधानमंत्री का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने भी सड़क किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।

हरदोई के लिए रवाना हुए पीएम

मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वहां से सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम हरदोई के लिए निकल गए। हरदोई में पीएम गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला देश के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

11 साल में 54वां काशी दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 11 वर्षों में 54वां काशी दौरा है। साल 2026 में यह उनका पहला वाराणसी दौरा माना जा रहा है। इससे पहले वह नवंबर 2025 में काशी आए थे।