अग्निवीर सेना भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 10 अप्रैल 2026 हुई
Mar 31, 2026, 13:38 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर आगे कर दिया गया है।
सेना भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। कई अभ्यर्थियों ने आवेदन की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी, जिसे ध्यान में रखते हुए भर्ती कार्यालय ने यह निर्णय लिया।
सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) वाराणसी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे इस अतिरिक्त समय का लाभ उठाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।
कर्नल शैलेष ने युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
