अजय राय ने खुद दी हेल्थ अपडेट, बोले- बाबा विश्वनाथ की कृपा से पूरी तरह स्वस्थ हूं, जल्द ही...
Updated: May 3, 2026, 10:09 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताया।
अजय राय ने लिखा, बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आप सभी की प्रार्थनाओं के आशीर्वाद से मैं अब बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ जन सेवा में उपस्थित रहूँगा।
कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
जानकारी के अनुसार, अजय राय लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान उन्हें घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई। साथियों ने उन्हें आवास ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ICU में रखा गया था निगरानी में
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए कई जरूरी जांचें कराई गईं। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि ट्रॉप टी और ट्रॉप आई की रिपोर्ट सामान्य आई थी।
डॉक्टरों के अनुसार, शरीर में सोडियम की कमी के कारण उन्हें बेहोशी महसूस हुई थी। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।
पीएम मोदी ने भी जताई थी चिंता
नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्हें अजय राय की खराब तबीयत की जानकारी मिली है और वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आप सभी की प्रार्थनाओं के आशीर्वाद से मैं अब बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ।
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) May 2, 2026
आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ जन सेवा में उपस्थित रहूँगा। https://t.co/xMbqTaqvZ7