Movie prime

वाराणसी में एक्शन मोड में मंत्री ए के शर्मा, गलियों में पैदल घूमकर जांची व्यवस्था, स्वच्छता-सड़क और हरियाली पर फोकस

वाराणसी दौरे पर नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने कई इलाकों में पैदल चलकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और सिगरा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांची। सफाई मित्रों का उत्साह बढ़ाया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 
मंत्री ए के शर्मा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने रविवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का जमीनी निरीक्षण किया। मंत्री ने शिवपुर, सुषमा नगर कॉलोनी, गिलट बाजार, लक्ष्मणपुर और रघुवंशी नगर क्षेत्रों में कई किलोमीटर तक पैदल चलकर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर वार्ड में तय समय पर कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए और कहीं भी कूड़े का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

9


स्थानीय लोगों से संवाद, जनभागीदारी पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था पर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें और कूड़ा इधर-उधर न फेंकें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार होगा, जब आम जनता भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगी।

सफाई मित्रों का बढ़ाया उत्साह, सुविधाएं देने के निर्देश

मंत्री ए के शर्मा ने सफाई मित्रों से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कर्मियों को सभी जरूरी उपकरण, सुरक्षा सामग्री और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपना कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

0


सिगरा में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्ती

इसके बाद मंत्री ने सिगरा क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष इंटरलॉकिंग कार्य जल्द पूरा किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।


वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नगर निगम कार्यालय के पास वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है और हर नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।