Movie prime

तीन नवंबर को वाराणसी आएंगे अखिलेश यादव, सीरगोवर्धनपुर में दिवंगत सपा नेता के परिजनों से करेंगे मुलाकात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन नवंबर को वाराणसी आएंगे। वह सुबह 11:45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सीरगोवर्धनपुर में दिवंगत सपा जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव नत्थू के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी और राजेश सिंह के आवास भी जाएंगे।

 
वाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन नवंबर को वाराणसी आएंगे। अपने दौरे के दौरान वह सीरगोवर्धनपुर में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव नत्थू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी और राजेंद्र विहार कॉलोनी सुंदरपुर निवासी राजेश सिंह के घर भी जाएंगे।

सुबह 11:45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे अखिलेश

सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष यादव बबलू ने संयुक्त बयान जारी कर अखिलेश यादव के वाराणसी दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सपा प्रमुख तीन नवंबर को पूर्वाह्न 11:45 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से वह सीधे सीरगोवर्धनपुर जाएंगे। यहां पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव नत्थू के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष और राजेश सिंह के आवास पर भी जाएंगे

सीरगोवर्धनपुर में मुलाकात के बाद अखिलेश यादव इसी क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के आवास पर जाएंगे। इसके बाद उनका राजेंद्र विहार कॉलोनी, सुंदरपुर निवासी राजेश सिंह के घर पहुंचने का कार्यक्रम है।

इन मुलाकातों के बाद सपा प्रमुख निजी विमान से लखनऊ लौट जाएंगे।