Movie prime

अखिलेश यादव का वाराणसी दौरा: बजट, महाकुंभ और मणिपुर पर साधा निशाना

 
अखिलेश यादव का वाराणसी दौरा: बजट, महाकुंभ और मणिपुर पर साधा निशाना
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के बजट से लेकर महाकुंभ और मणिपुर के हालात तक पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अखिलेश यादव का वाराणसी दौरा: बजट, महाकुंभ और मणिपुर पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है, लेकिन इसका कोई ठोस लाभ जनता को नहीं मिला। सरकार ने अर्थव्यवस्था को पांचवें से तीसरे नंबर पर लाने का दावा किया था, लेकिन बजट के बाद जनता में मायूसी छा गई है। उन्होंने सरकार पर रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल वादों के सहारे देश नहीं चल सकता।

महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीखना चाहिए कि स्नान करते समय वस्त्र पहनना उचित होता है। उन्होंने कहा कि अगर कुंभ में इंफ्रास्ट्रक्चर सही होता तो लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मृतकों की संख्या छिपा रही है और भगदड़ में जान गंवाने वालों की सूची भी नहीं दे पा रही है। सरकार 50 करोड़ श्रद्धालुओं का दावा कर रही थी, लेकिन असल संख्या 60 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।