Movie prime

काशी में जलभराव पर अखिलेश यादव का पोस्ट, महापौर अशोक तिवारी ने किया पलटवार
 

 
 काशी में जलभराव पर अखिलेश यादव का पोस्ट, महापौर अशोक तिवारी ने किया पलटवार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। काशी में जलभराव और गलियों के जलमग्न होने को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इंटरनेट मीडिया पोस्ट के बाद सियासत तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने जलभराव की स्थिति पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने पलटवार किया है।

महापौर ने कहा कि जलभराव को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चलाए जा रहे अभियान की परिस्थितियों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बनारस के बारे में कम जानकारी है। बिना सही जानकारी के वीडियो साझा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे काशी की जनता का अपमान होता है।

महापौर ने सीवर लाइन में बोरी मिलने के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जलकल विभाग इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करा चुका है। उनके अनुसार, सीवर को कूड़े-करकट और अन्य सामग्री से ढके जाने की बात सामने आई है।

अशोक तिवारी ने नवेद काम्प्लेक्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके नीचे से बड़ा नाला गुजरता है और उसके ऊपर निर्माण किया गया है। महापौर ने स्पष्ट किया कि इन गतिविधियों के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका निर्णय जांच पूरी होने के बाद ही होगा।