Movie prime

BLW में अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, 373 बच्चों ने लिया हिस्सा

 
BLW में अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, 373 बच्चों ने लिया हिस्सा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली के निर्देशन में 20 सितंबर 2026 को देशभर में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी क्रम में बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में बरेका महिला कल्याण संगठन की ओर से बाल निकेतन विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बरेका कर्मचारियों के करीब 373 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

c

सीलबंद लिफाफे में आए प्रतियोगिता के विषय

प्रतियोगिता की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली की ओर से ड्राइंग एवं पेंटिंग के विषय सीलबंद लिफाफे में भेजे गए थे। प्रतियोगिता स्थल पर सुबह 10:30 बजे बरेका महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष सरिता सिन्हा ने निर्धारित समय पर सीलबंद लिफाफा खोला और प्रतिभागियों के लिए विषयों की घोषणा की।

प्रतियोगिता में बच्चों को आयु के अनुसार तीन समूहों में विभाजित किया गया था।

- ग्रुप-I (6 से 9 वर्ष): फलों की टोकरी, रेलगाड़ी या मेरा पसंदीदा कार्टून

- ग्रुप-II (10 से 12 वर्ष): विद्यालय की पिकनिक या सुंदर बगीचा

- ग्रुप-III (13 से 15 वर्ष): शादी का दृश्य या माता-पिता के साथ रेल यात्रा

बच्चों को निर्धारित दो घंटे में अपनी कल्पनाशीलता और भावनाओं को ड्राइंग एवं पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत करना था। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच को चित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

c

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर

बरेका महिला कल्याण संगठन की सचिव राखी गुप्ता ने कहा कि आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ के निर्देशन में देशभर में एक ही दिन आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में बरेका महिला कल्याण संगठन की वरिष्ठ सदस्यों गुरमीत कौर, अनुजा अग्रवाल, सुनीता, प्रियंका प्रसाद, हंसा, स्वाति चौधरी, मीनाक्षी सिंह और अनुजा खरे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

c

c