Movie prime

BHU एडमिशन में गड़बड़ी का आरोप, ABVP ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

 
BHU एडमिशन में गड़बड़ी का आरोप, ABVP ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) इकाई ने विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, छात्रहितैषी और सुचारू बनाने की मांग को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने प्रवेश प्रक्रिया में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ABVP ने उठाईं ये प्रमुख मांगें

ज्ञापन में परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से चार प्रमुख मांगें रखीं—

- ऑफलाइन दस्तावेज़ सत्यापन पूर्व की व्यवस्था के अनुसार CUET मेरिट के आधार पर कराया जाए, न कि केवल श्रेणी (कैटेगरी) के आधार पर।

- BHU एडमिशन पोर्टल की तकनीकी खामियों को तत्काल दूर किया जाए, ताकि छात्र आसानी से Admission Withdrawal की प्रक्रिया पूरी कर सकें और उनकी सीट व फीस प्रभावित न हो।

- प्रवेश समिति की हेल्पलाइन और ई-मेल सेवाओं को अधिक सक्रिय, उत्तरदायी और प्रभावी बनाया जाए, जिससे विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

- प्रत्येक काउंसलिंग राउंड से पहले सभी विषयों की आधिकारिक कट-ऑफ सूची समयबद्ध तरीके से जारी की जाए।

प्रवेश प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो'

ABVP BHU इकाई के अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि देशभर से विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए BHU आते हैं। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया सरल, व्यवस्थित और छात्रहितैषी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्याओं और समय पर जानकारी नहीं मिलने से कई अभ्यर्थियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, इकाई के सहमंत्री अंकित कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया जितनी पारदर्शी और उत्तरदायी होगी, विद्यार्थियों का संस्थान पर विश्वास उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना, प्रभावी हेल्पलाइन और तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रत्येक छात्र का अधिकार है।

प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक सुधार जल्द लागू किए जाएं, ताकि सभी अभ्यर्थियों को सुगम, पारदर्शी और छात्रहितैषी प्रवेश व्यवस्था का लाभ मिल सके।